
जमशेदपुर : जमशेदपुर में एमजीएम अस्पताल में कोरोना वायरस की जांच जारी है. इसके तहत कुल 87 सैंपल की जांच की गयी है. 87 सैंपलों की जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है यानी एक भी कोरोना वायरस का पोजिटिव मरीज नहीं पाया गया है. अब तक कई जांच हो चुकी है, लेकिन कोई पोजिटिव नहीं पाया गया है, लिहाजा, जमशेदपुर और आसपास का एरिया ग्रीन जोन है, जहां एक भी कोरोना वायरस का पोजिटिव मरीज नहीं पाया गया है. जमशेदपुर जिला प्रशासन ने कोविड-19 हेल्पलाइन नंबर जारी कर वैसे लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने का जिम्मा उठाया है, जो घर में अकेले रह रहे हैं, या उनको देखने वाला कोई नहीं है. वैसे व्यक्ति जिला प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर 100 डायल और 0657– 2243 1028 के अलावा आज से जिला प्रशासन द्वारा एक और मोबाइल हेल्प नम्बर जारी किया गया है, जिससे संपर्क कर जिला प्रशासन से मदद ली जा सकती है. जिसका नंबर 950 82 80 796 है. इस नंबर पर असहाय व्यक्ति फोन कर राशन सामग्री एवं जरूरी दवाइयां मंगा सकते हैं, वो भी निःशुल्क. वैसे यह राशन सामग्री जिला पुलिस द्वारा भेजा जाएगा ताकि जरूरतमंदों तक जिला प्रशासन राशन मुहैया करा सके. उधर प्रशासन का यह कदम काफी सराहनीय है. वहीं प्रशासन इस नंबर को सोशल मीडिया और न्यूज़ चैनलों के जरिए लोगों तक पहुंचा रही है, ताकि वैश्विक महामारी में कोई भूखे ना सोए.

सरायकेला के एसपी खुद सड़कों पर
सरायकेला के नए पुलिस कप्तान पदभार संभालने के बाद आज जिले के सरायकेला, आदित्यपुर, गम्हरिया, आरआईटी और कांड्रा थाना क्षेत्र में लॉकडाउन का जायजा लिया. जहां जिले में लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन को लेकर पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया. इस दौरान एसपी ने सरायकेला पुलिस द्वारा संचालित अक्षया सामुदायिक किचन का निरीक्षण किया. वहीं एसपी ने स्वयं जरूरतमंद लोगों को भोजन भी कराया. वहीं एसपी ने मौजूद पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उन्हें अपने स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का भी ख्याल रखने का निर्देश दिया. वहीं एसपी ने झारखंड पुलिस द्वारा शुरू किए गए नई व्यवस्था को शुरू करने की अपील की. जिसके तहत पुलिसकर्मियों द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक दवाई तथा हॉस्पिटल पहुचाने की व्यवस्था की गयी है. उन्होंने सुविधा का अधिक से अधिक प्रचार- प्रसार किए जाने की बात कही, ताकि जरूरतमंद लोगों को इससे मदद मिल सके.






