
जमशेदपुर : जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में गुरुवार की सुबह से ही वकीलों का हंगामा – प्रदर्शन करते हुए न्यायिक कार्य को बाधित कर दिया गया. वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान न्यायाधीश से मिला. मालूम हो कि पिछले दिन कोर्ट परिसर में बने पार्क को कोर्ट के आदेश पर क्षतिग्रस्त व तोड़ – फोड़ किया गया था, जहां कोर्ट का कहना था कि उक्त स्थान पर सर्वर रूम बनाया जायेगा. (नीचे देखे पूरी खबर)
इस बात को लेकर भी वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया था. जहां आश्वासन दिया गया था कि पार्क को यथावत बनाकर दिया जायेगा. आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ था. लेकिन बुधवार की शाम कोर्ट परिसर में दो शेड लाकर उतारा गया हैं जिसे बार बिल्डिंग के सामने रखा गया हैं. (नीचे देखे पूरी खबर)

इस बात को लेकर वकील उग्र हो गए और जोरदार हंगामा पदर्शन करने लगे. वकीलों के प्रदर्शन से न्यायिक कार्य भी ठप हो गया. वकीलो का कहना है कि उस पार्क का इस्तेमाल वे लोग करते आ रहे है. इसको अगर बंद कर दिया गया तो काफी कांजस्टेड स्थान हो जायेगा. फिलहाल वकीलों और प्रधान न्यायाधीश के बीच वार्ता जारी है.





