
पशु क्रूरता के आरोप में एक व्यक्ति को तीन साल की सजा, जुर्माना भी लगा, तीन आरोपी बरी (नीचे देखे पूरी खबर)
जमशेदपुर : पशु क्रूरता अधिनियम के एक मामले में सुनवाई कर रहे जमशेदपुर कोर्ट के एडीजे -4 आनंद मणी त्रिपाठी की अदालत ने मंगलवार को आरोपी पोटका निवासी सोमाय महाली को दोषी करार देते हुए तीन साल का सश्रम कारावास और एक हजार रूपए का जुर्माना लगाया हैं. अदालत ने मामले की अन्य तीन आरोपी रंजीत महाली, पप्पू महाली और दासो महाली को साक्ष्य अभाव में बरी कर दिया हैं. इस मामले में कुल पांच लोगों की गवाही हुई हैं. घटना वर्ष 2018 की हैं. तत्कालीन पोटका थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह के बयान पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी. (नीचे देखे पूरी खबर)
बोड़ाम के समोला सिंह हत्याकांड के आरोपी को उम्रकैद, जुर्माना भी लगा (नीचे देखे पूरी खबर)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका बोड़ाम थाना क्षेत्र के बोटा गांव निवासी भदरू सिंह की पत्नी समोस सिंह हत्याकांड मामले में सुनवाई कर रहे जमशेदपुर कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश सह जिला जज अनिल कुमार मिश्रा-वन की अदालत ने मंगलवार को आरोपी सुकून सिंह को उम्रकैद और 50 हजार रूपये का जुर्माना लगाया हैं. मामले में कुल सात लोगों की गवाही हुई थी. अदालत ने आरोपी सुकू सिंह को भादवि की धारा 302 (हत्या) में उम्रकैद,30 हजार रूपये और धारा 201 (साक्ष्य छूपाने ) के आरोप में सात वर्ष का सश्रम कारावास, 20 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया हैं. अदालत ने फैसले में कहा हैं की दोनों सजांए साथ-साथ चलेगी. आरोपी सुकू सिंह पिछले पांच वर्ष से जेल में बंद हैं. घटना 12 जून 2019 की हैं. मृतका के पति भदरू सिंह ने पुलिस को बताया था कि वह प्रतिदिन की भांति घटना के दिन वह मजदूरी करने के लिए घर से निकले थे. रात 9 बजे घर लौटने पर पत्नी को घर पर नहीं पाया. तीन बेटी और एक बेटा रवि सिंह से पूछने पर बताया कि उनकी मां समोला सिंह दोपहर 12 बजे घर से निकली थी. उसी समय सुकू सिंह भी घर पर आया था और मां को कुछ रूपए दिया उसके बाद से मां का कुछ पता नहीं चला. खोजबीन के बावजूद भी नहीं मिली. दूसरे दिन जब खोजने के लिए निकले तो गांववालों ने सूचना दिया कि खेत के कुआं में एक शव देखा गया हैं गांववालों के साथ देखने गया तो पाया कि वह शाम उनकी पत्नी की हैं. चौकीदार को चंदन सिंह को घटना की जानकारी दी. पुलिस पहुंची शव को कुआं से निकाला गया. संदेह व्यक्त किया था कि सुकू सिंह ने ही हत्या कर शव को कुआं में फेंक दिया हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतका समोला सिंह की हत्या गलादबाकर कर दिया गया था. हत्या किए जाने के बाद साक्ष्य छूपाने के उद्देश्य से कुआं में फेंक दिया था.






