
जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना पुलिस ने नौ मवेशियों की तस्करी कर रहे एक चालक को गिरफ्तार किया है. यह सभी 9 मवेशी को एक पिकअप वैन वाहन पर सवार कर ले जाए जा रहे थे. पिकअप वाहन को स्थानीय लोगों ने मवेशी की तस्करी के शक पर रोका तो देखा कि इस पर 9 मवेशी लदे हैं. इसकी सूचना आजादनगर थाना पुलिस को दी. बाद में आजादनगर की पीसीआर वन पुलिस मौके पर पहुंची और मवेशी की गाड़ी को ज़ब्त कर लिया. लोगों ने चालक को भी पकड़ लिया था. चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है जबकि, तस्कर फरार हो गया है. पुलिस तस्कर की तलाश में जुट गई है. चालक को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. गौरतलब है कि पारडीह इलाके से बड़े पैमाने पर मवेशी की तस्करी होती है. आजादनगर इलाके में भी मवेशी तस्करी कर लाए जाते हैं.






