
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के लालटांड निवासी केतली मांझी 65 वर्ष की छत से गिरने के कारण घायल हो गयी. घटना सोमवार शाम की है. लालटांड में निर्माणाधीन मकान में केतली मांझी मजदूरी का काम करती थी. यहां पहले तल्ले पर काम चल रहा था. सोमवार को केतली काम पर नहीं गयी थी. वह पड़ोस में काम होने के कारण छत पर देखने गयी थी. अचानक छत से वह गिर पड़ी. परिवार के लोग उसे एमजीएम अस्पताल लेकर आये यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. एमजीएम के मोर्चरी में केतली माझी का पुलिस ने उसका सब रखवा दिया गया है. मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम होगा. पुलिस ने बताया कि महिला छत से कैसे गिरी उसकी जांच की जा रही है.






