जमशेदपुर : मानगो के शंकोसाई निवासी मुरारी मैती हत्याकांड मामले में पुलिस ने मानगो डिमना रोड बालेश्वर पथ निवासी नवल किशोर शर्मा को मंगलवार देर रात हिरासत में के लिया है. नवल मुरारी के साथ काम करता था. इसके पहले भी इस मामले में पुलिस ने नवल से कई बार पूछताछ की है. मिली जानकारी के अनुसार नवल कुछ दिनों पहले ही गांव से वापस आया था. एसएसपी एम तमिल वानन ने बताया कि मुरारी हत्याकांड मामले में नवल की संलिप्तता पाई गई है, नवल घटना के दिन सीसीटीवी फुटेज में मुरारी के साथ दिखाई दे रहा है साथ है टेक्निकल एविडेंस भी पाए गए है, इसी मामले में उसे बोड़ाम पुलिस ने हिरासत में लिया है. ज्ञात हो कि बोड़ाम थाना अंतर्गत डिमना लेक में करीब दो माह पहले मुरारी का शव तैरता हुआ मिला था, पॉकेट में मिले वोटर कार्ड से पुलिस ने मृतक की पहचान की थी. मृतक के बड़े भाई धनंजय माइती ने उलीडीह बस्ती निवासी जमीन कारोबारी विजय गुप्ता पर उसके भाई की हत्या करने का आरोप लगाया था.







