
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत दाईगुट्ट धोबी लाइन निवासी अरविंद कुमार के घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर लैपटॉप और गहनों की चोरी कर ली. इस संबंध में अरविंद ने मानगो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी के अनुसार घटना 15 दिसंबर की बताई जा रही है. उनके घर से एक लैपटॉप और गहनों की चोरी की गई है. चोरी हुए सामानों का कुल मूल्य लगभग 70 हजार रूपए बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
मानगो बाजार में काम करने वाली युवती से युवकों ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर गाली गलौज कर हुए फरार, थाने में मामला दर्ज
मानगो थाना अंतर्गत मानगो बाजार स्थित एक दुकान में काम करने वाली दाईगुट्ट निवासी लक्ष्मी कुमारी के साथ संजय वर्मा और उसके अन्य चार-पांच साथियों ने मिलकर छेड़खानी की. जब लक्ष्मी ने इसका विरोध किया तो संजय उसके साथ गाली-गलौज करने लगा. विरोध बढ़ता देख वह वहां से फरार हो गया. घटना के बाद लक्ष्मी ने मानगो थाना में दाईगुट्ट निवासी संजय वर्मा और उसके अन्य चार-पांच साथियों के खिलाफ छेड़खानी कर गाली गलौज करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
कदमा में बंद पड़े क्वार्टर मे घुसकर चोरी
कदमा थाना अंतर्गत एल 4/91 कदमा स्लोप निवासी मनोज मुखी के क्वार्टर पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया. घटना 25 दिसंबर की है. घटना के समय सभी घर से बाहर थे. जब सभी वापस आए तो देखा कि घर का समान बिखरा पड़ा है. जांच करने पर पाया की घर से सामानों की चोरी के ली गई है. मनोज ने इस संबंध में कदमा थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. मनोज के अनुसार लगभग 2 लाख रुपए के सामानों की चोरी हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.











