Jamshedpur : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 4 निवासी 65 वर्षीय वृद्धा दुर्गा चटर्जी ने बुधवार को जहरीला पदार्थ का कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में बिरसा नगर थाने में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतका कैंसर से पीड़ित थी। इस वजह से वह काफी तनाव में रहती थी। बुधवार को उसने घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
गरम नाला सिक्यूरिटी फ्लैट से लोहा चोरी के आरोप में फरार युवक को बिष्टुपुर पुलिस ने भेजा जेल
Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत गरम नाला स्थित सिक्यूरिटी फ्लैट से 20 सितबर को वहां रखे लोहा चोरी करने के मामले में पुलिस ने कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया है। बुधवार को पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में बिष्टुपुर थाना प्रभारी रणविजय शर्मा ने बताया कि 20 सितंबर को गरम नाला स्थित सिक्यूरिटी फ्लैट में लोहा चोरी करने की घटना घटी थी। इस मामले में कुंदन घटना के बाद से फरार था। बुधवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।






