
जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना अंतर्गत बीना रोड स्थित क्वार्टर नंबर एच6/27 निवासी दिनेश कुमार सिंह के क्वार्टर में घुसकर चोर ने मोबाइल चोरी कर ली. इस मामले में दिनेश ने बर्मामाइंस थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. दिनेश के मुताबिक घटना मंगलवार की सुबह 8 बजे की है. उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार की सुबह उनके क्वार्टर का दरवाजा खुला ही था. किसी ने उनके घर में घुसकर मोबाइल की चोरी कर ली. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
राह चलते व्यक्ति से बाइक सवार ने कर ली मोबाइल की छिनतई : उलीडीह थाना अंतर्गत डिमना चौक के पास मोबाइल से बात कर रहे अमित रितेश कुजूर से बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल की छिनतई कर ली. घटना बुधवार शाम सात बजे की है. इस संबंध में अमित रितेश कुजूर ने अज्ञात पर मामला दर्ज कराया है. अमित ने पुलिस को बताया कि वह डिमना चौक के पास मोबाइल पर बात कर रहा था. पीछे से बाइक पर सवार दो युवक आए और मोबाइल छीनकर फरार हो गए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
सिदगोड़ा में महिला ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का मामला : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत पटना लाइन बजरंग चौक निवासी दीप्ति कुमारी ने सिदगोड़ा थाना में दहेज प्रताड़ना का न्यायालय परिवाद दर्ज कराया है. इस मामले में दीप्ति ने पति मनोज कुमार, ससुर महेश कुमार राम, सास बदानी देवी और ननद मधु सिन्हा पर आरोप लगाया है. शिकायत के अनुसार सभी साल 2017 से अब तक दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं.





