
जमशेदपुर : जमशेदपुर में खुद को रेलवे में लोको पायलेट बताने वाले व्यक्ति द्वारा कई लोगों को बेवकूफ बना कर रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। ठग का नाम राजन सिन्हा है। वह जुगसलाई के लोगों को रेलवे का कर्मचारी बताता है। उसने जुगसलाई और उसके आसपास के इलाकों में कई लोगों को ठगा है।

जब लोगों को यह जानकारी हुई की राजन उन्हें नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा से रहा है तो लोगों ने उसे पकड़कर जुगसलाई थाना में सुपुर्द कर दिया है। पुलिस को उसके पास से कई सारे दस्तावेज मिले हैं जांच करने पर सभी दस्तावेज नकली पाए गए है।
पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। ठगी का शिकार हुए श्रीराम सिंह ने बताया कि राजन सिंह खुद को रेलवे का कर्मचारी बताता था। उसका कहना था कि वह उनकी बेटी को रेलवे में बुकिंग क्लर्क के पद पर नौकरी दिला देगा। इसके लिए राजन ने 10 हजार रुपए लिए थे। कई दिन बीतने पर भी उसने नौकरी नहीं लगवाई। वह टालमटोल करने लगा। इस बीच उन्हें जानकारी हुई की राजन ने कई और लोगों से भी नौकरी के नाम पर पैसे ले रखे है। उसने सूरज सिंह से भी नौकरी दिलाने के नाम पर पांच हजार रूपए ले रखे है। शक होने पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। श्रीराम ने इस मामले में जुगसलाई थाना ने लिखित शिकायत की है।
















