
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धातकीडीह में आपसी रंजिश में शैफ नामक युवक ने आसिफ नामक युवक पर चाकू से हमला कर दिया. वैसे इस घटना में युवक बाल-बाल बच गया, जिसे इलाज के लिए परिजन एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे. सरेआम मेन रोड में इस तरह की घटना से क्षेत्र के लोग दहशत में है. जानकारी देते हुए घायल युवक ने बताया, कि वह अपने घर पर खाना खा रहा था. इसी बीच सैफ उसे घर से बुला ले गया और अचानक चाकू से हमला कर दिया.
सैफ गांधी लॉज संचालक का बेटा बताया जा रहा है. घायल युवक ने बताया, कि शैफ नशे का शौकीन है और आए दिन इस तरह की हरकतें किया करता है. उसके परिवार के साथ उसका विवाद चला आ रहा है. फिलहाल घटना की सूचना बिष्टुपुर थाना पुलिस को दे दी गई है. धातकीडीह में नशेड़ी गिरोह अचानक से सक्रिय है, जिस कारण लगातार अपराध की घटनाएं हो रही है. यहीं वजह है कि लोगों में इसको लेकर काफी दहशत का माहौल है. इससे पहले धातकीडीह क्षेत्र में गोली चालन जैसी घटनाएं घटित हो चुकी है. लोग डरे और सहमे हुए है. इस तरह की घटनाओं पर पुलिस को लगाम लगाने की जरूरत है.







