• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, July 1, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home क्राइम

jamshedpur-cyber-criminal-arrested-जमशेदपुर से साइबर अपराध को अंजाम देने वाला सरगना को पुलिस ने कोलकाता से किया गिरफ्तार, बिहार के आरा का युवक जमशेदपुर में मैट्रिक पास कर विजा और मास्टर कार्ड जैसी कंपनी को टक्कर देने के लिए खोली आरके ग्रुप, 3500 करोड़ के टर्नओवर का रखा था टारगेट, बैंकॉक में खोल ली थी दफ्तर, पढ़े पूरी खबर-देखे-video

jamshedpur-cyber-criminal-arrested-जमशेदपुर से साइबर अपराध को अंजाम देने वाला सरगना को पुलिस ने कोलकाता से किया गिरफ्तार, बिहार के आरा का युवक जमशेदपुर में मैट्रिक पास कर विजा और मास्टर कार्ड जैसी कंपनी को टक्कर देने के लिए खोली आरके ग्रुप, 3500 करोड़ के टर्नओवर का रखा था टारगेट, बैंकॉक में खोल ली थी दफ्तर, पढ़े पूरी खबर-देखे-video
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस को एक बार फिर से साइबर अपराध के मामले में एक बड़ी सफलता हासिल हुई है, जमशेदपुर पुलिस ने साइबर अपराध के सरगना राहुल केसरी को गिरफ्तार कर लिया है. राहुल केसरी बीते 11 महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था. पुलिस ने उसे कोलकाता से गिरफ्तार किया है इस मामले में राहुल के 4 साथी पहले से ही जेल में जेल में बंद है. पूछताछ में पुलिस के सामने राहुल ने कई बड़े खुलासे भी किए हैं. (नीचे पढ़ें पूरी खबर कैसे चलता था साइबर अपराध)

शॉपीपे और फर्स्ट कार्ट के नाम से बनाई थी कंपनी और लोगों को गलत सम्मान करता था डिलीवर
पूछताछ में राहुल ने पुलिस को बताया कि वह शॉपीपे और फर्स्ट कार्ट नाम से ऑनलाइन वेबसाइट चलाया करता था, जिसमें वह ओरिजिनल सामान की फोटो डालकर उसे भारी डिस्काउंट के साथ बेचने का वादा करता था. लोग जब उसे आर्डर करते थे तो वह गलत सामान डिलीवर कर देता था. गलत सामान डिलीवर होने की शिकायत पर वह उनके अकाउंट डिटेल्स लेकर ठगी कर लेता था. ऐसा करते हुए उसने इस साइबर अपराध में और आगे बढ़ने की ठानी और देश के कई इलाकों में साइबर अपराध के लिए लड़कों को जोड़ता रहा. (नीचे पढ़ें पूरी खबर कैसे चलता था साइबर अपराध)

आरके ग्रुप नाम से एक कंपनी भी खोली, विजा और मास्टर कार्ड जैसे कंपनियों को टक्कर देना चाहता था
पूछताछ में राहुल ने पुलिस को बताया कि वह आरके ग्रुप नाम की एक कंपनी भी खोल रहा था जिसे 15 नवंबर को चालू कर रहा था, जिसका रजिस्ट्रेशन ब्रिटेन के लंदन से कराया था. इसके लिए उसने 39 लाख रुपए भी दिए थे. कंपनी के माध्यम से वह कई काम करता. वीजा और मास्टर कार्ड जैसे कंपनियों को टक्कर देने के लिए उसने नया पेमेंट गेटवे भी चालू किया था. उसने कंपनी का टर्नओवर लगभग 3.5 हजार करोड़ रुपए करने की सोंच रखी थी. वह क्रिप्टो करेंसी पर भी काम कर रहा था. साथ ही पेटीएम और फोन पे जैसे वॉलेट भी लॉन्च करने वाला था जिससे कि वह लोगों को और ठग सके. (नीचे पढ़ें पूरी खबर कैसे चलता था साइबर अपराध)

महेश पोद्दार को साइबर अपराध सिखाने के लिए 50 हजार रूपए महीने लेता था राहुल
पुलिस ने खुलासा किया कि राहुल साइबर अपराध से खाने के लिए महेश पोद्दार से हर माह 50 हजार रूपए लिया करता था जिसके एवज में वह महेश को साइबर अपराध के बारे में जानकारी दिया करता था. (नीचे पढ़ें पूरी खबर कैसे चलता था साइबर अपराध)

10वीं पास कर राहुल ने गुगल से पढ़ाई कर 9 साल में सीखा साइबर अपराध
पुलिस के अनुसार राहुल केसरी मूल रूप से बिहार के आरा जिले का रहने वाला है और मानगो के आदर्शनगर में चाचा-चाची के साथ रहा करता था. उसने मानगो के एसडीएम स्कूल से दसवीं की पढ़ाई की और आगे की पढ़ाई छोड़ दी. उसके बाद गुगल के माध्यम से ही अपनी पढ़ाई पूरी कर रहा था. गुगल में उसने एचटीएमएल और जावा के अलावा और भी बहुत कुछ सीखा. इस बीच वह वेबसाइट डेवलप किया करता था जिसके लिए उसे एक हजार से पंद्रह सौ रुपए मिलते थे. गुगल से ही उसे साइबर अपराध करने का आइडिया आया और उसने इस राह पर चलने की ठान ली अपने साथ और भी लोगों को जोड़ता था. (नीचे पढ़ें पूरी खबर कैसे चलता था साइबर अपराध)

बैंकॉक में ले रखा था 60 हजार रूपए महीने पर फ्लैट
पुलिस को जानकारी मिली कि राहुल केसरी ने बैंकॉक में भी एक फ्लैट भाड़े पर ले रखा है जिसके लिए वह हर माह 60 हजार रूपए दिया करता था साथ ही पुलिस को उसके पास से मोबाइल में एक ई-सिम भी मिला है जो कि लंदन का है. इसके अलावा पुलिस ने राहुल के पास से यह भी जानकारी हासिल की कि राहुल फोन करने के लिए वर्चुअल कॉलिंग का प्रयोग करता था जिसके लिए वह 15 सौ रुपए हर माह दिया करता था. (नीचे पढ़ें पूरी खबर कैसे चलता था साइबर अपराध)

एड प्रमोट करने के लिए गुगल को देता था 6 लाख रुपए महीना
राहुल अपने ऐड को प्रमोट करने के लिए गुगल एप्स को हर माह छह लाख रुपए दिया करता था जिसके एवज में गुगल उसके ऐड को प्रमोट करता था जब कोई उस ऐड पर क्लिक करता है था तो वह सीधे राहुल द्वारा बनाए गए वेबसाइट पर पहुंच जाता था जहां से डिस्काउंट के लालच में आकर ग्राहक फस जाता था. (नीचे पढ़ें पूरी खबर कैसे चलता था साइबर अपराध)

ऐसे देता था घटना को अंजाम
राहुल ने कई सारे वेबसाइट बना रखी थी इसमें वह गूगल द्वारा दिखाए गए ऐड की हूबहू कॉपी कर उस ओरिजिनल प्रोडक्ट को कम दाम में बेचने का दावा करता था. लोग उसके विज्ञापन में आकर लोग फस जाते थे. जब भी लोग उस पर क्लिक करते वह सीधा राहुल के वेबसाइट पर पहुंच जाते थे. वहां से ग्राहक ऑनलाइन पेमेंट कर सामान की खरीदारी करते थे. फिर राहुल देश भर में मौजूद अपने वर्कशॉप से गलत सामान पैक करवाता था और उसे ग्राहक के घर पर डिलीवर करवा देता था. जब ग्राहक सामान रिसीव करते थे तो वह शिकायत के लिए कंपनी के कस्टमर केयर में कॉल करते थे. राहुल उनसे पैसे वापस करने की बात कहते हुए उनसे अकाउंट डिटेल्स ले लिया करता था और फिर उनके अकाउंट से भी रुपए की ठगी कर लेता था. (नीचे पढ़ें पूरी खबर कैसे चलता था साइबर अपराध)

पुलिस ने 8 अकाउंट किया सील करोड़ों के ट्रांजैक्शन का पता चला
इधर पुलिस ने राहुल केसरी के लगभग 8 अकाउंट को सील कर दिया है पुलिस को जांच में पता चला है कि राहुल ने कई लोगों से करोड़ों की ठगी की है. पुलिस को शक है कि पूछताछ में अभी और भी कई खाते सामने आ सकती है. पुलिस को लगभग 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का पता चला है. पुलिस इस मामले में और भी जानकारी हासिल कर रही है. (नीचे पढ़ें पूरी खबर कैसे चलता था साइबर अपराध)

4 साथी पहले ही जा चुके हैं जेल

साल 2019 में पुलिस को कई सारी शिकायतें मिल रही थी कि गलत सामान डिलीवर कर उनसे ठगी की जा रही है. इस मामले में पुलिस ने छापेमारी कर गिरोह के सदस्य महेश पोद्दार, योगेश शर्मा, धीरज शर्मा और राकेश शर्मा को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने महेश पोद्दार के घर से छापेमारी कर 13 लाख रुपए भी बरामद किए थे. जिसके बाद से राहुल केसरी फरार चल रहा था फिलहाल पुलिस अभी और कई खुलासे करने वाली है. (नीचे पढ़ें पूरी खबर कैसे चलता था साइबर अपराध)

ये सामान हुए बरामद
एक डेल कंपनी का लैपटॉप, 2 टैब, दो मोबाइल, एक पेन ड्राइव, चार एटीएम वार्ड, एक पैन कार्ड और एक पासपोर्ट। (नीचे पढ़ें पूरी खबर कैसे चलता था साइबर अपराध)

ADVERTISEMENT

ये थे छापेमारी दल में शामिल

एसआई दीपक कुमार, एसआई किशोर तामसोय, पीएसआई विवेक कुमार माथुरी, एसआई अजीत कुमार रजक, आरक्षी रविंद्र कुमार, आरक्षी उमेश बैठा। (नीचे पढ़ें पूरी खबर कैसे चलता था साइबर अपराध)

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण
क्राइम

Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण

May 23, 2026
Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर
क्राइम

Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर

May 22, 2026
Jamshedpur police raid : कदमा में जुआ अड्डा में छापा, 6 लड़के औऱ दो लड़की गिरफ्तार
क्राइम

Jamshedpur police raid : कदमा में जुआ अड्डा में छापा, 6 लड़के औऱ दो लड़की गिरफ्तार

May 22, 2026
Next Post
jharkhand-news-आय से अधिक संपत्ति मामले में हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे पूर्व मंत्री हरिनारायण राय

jharkhand-news-आय से अधिक संपत्ति मामले में हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे पूर्व मंत्री हरिनारायण राय

jamshedpur-rural-उदाल गांव में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने महिला समेत तीन को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ, तीन स्कूटी व कई सामान बरामद

jamshedpur-rural-उदाल गांव में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने महिला समेत तीन को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ, तीन स्कूटी व कई सामान बरामद

jamshedpur-accident-अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मालवाहक ऑटोचालक की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार

jamshedpur-accident-अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मालवाहक ऑटोचालक की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur bistupur dd murder case – डीडी बार हिंसा के बाद जमशेदपुर में धारा 163 लागू, धरना-प्रदर्शन व पांच से अधिक लोगों के जुटने पर रोक

Jamshedpur bistupur dd bar murder case : बिष्टुपुर डीडी बार में कातिलाना हमला में मारे गए युवक हिमांशु का बिना परिजनों की मौजूदगी में कराया गया पोस्टमार्टम, मुख्य आरोपी पर 2 लाख का इनाम, शहर में हाई अलर्ट

Horoscope Know Your Day Wednesday 1st July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 1 जुलाई 2026

Jamshedpur incident – मानगो में 7 साल का बच्चा चला रहा था कार, लोगों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

Jamshedpur dd bar murder case – हिमांशु सिंह हत्याकांड: पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने किया इनकार, एनकाउंटर की मांग, नेताओं ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur bistupur dd murder case – डीडी बार हिंसा के बाद जमशेदपुर में धारा 163 लागू, धरना-प्रदर्शन व पांच से अधिक लोगों के जुटने पर रोक

Jamshedpur bistupur dd bar murder case : बिष्टुपुर डीडी बार में कातिलाना हमला में मारे गए युवक हिमांशु का बिना परिजनों की मौजूदगी में कराया गया पोस्टमार्टम, मुख्य आरोपी पर 2 लाख का इनाम, शहर में हाई अलर्ट

Jamshedpur incident – मानगो में 7 साल का बच्चा चला रहा था कार, लोगों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

Jamshedpur dd bar murder case – हिमांशु सिंह हत्याकांड: पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने किया इनकार, एनकाउंटर की मांग, नेताओं ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों ने चोरी हुई मोबाइल अधेड़ को लौटाया

Jharkhand cm big action : जमशेदपुर के बिष्टुपुर डीडी बार में हुई हत्या के मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री की बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर के एसएसपी और सरायकेला खरसावां की एसपी हटाए गए

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News