जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 13ए स्थित मोती महल के पास गुरुवार देर शाम आटो चालक और कार चालक के बीच विवाद में मारपीट की घटना हुई थी. लोगों ने आटो चालक का पक्ष लेते हुए कार चालक की पिटाई कर दी थी. (नीचे देखे पूरी खबर)

शुक्रवार को इसका बदला लेने को कार चालक गोलू अपने पांच सहयोगियों के साथ आटो चालक साहब अली के घर पर पहुंचा. पिस्तौल दिखाकर धमकाने लगा जिसके बाद आटो चालक की बहन और भाभी दरवाजा बंद कर घर में दुबक गए जिसके बाद धमकाने वाले भाग निकले जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. इसके बाद मानगो थाना की पुलिस पहुंची. लिखित शिकायत देने की बात कहते हुए पुलिस अधिकारी चले गए. गौरतलब है कि आटो चालक ने कार चालक से साइड देने का आग्रह किया था जिसको लेकर विवाद हो गया था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.















