
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत राधिका नगर में एक युवक युवती के अपहरण का प्रयास कर रहा था. युवती के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने युवक को रोका और उसकी जमकर पिटाई का दी. इधर सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनो को थाने ले गई जहां पूछताछ में दोनो प्रेमी प्रेमिका निकल गए. दरअसल टेल्को घोड़ाबांधा का युवक और बीएड कॉलेज के पास रहने वाली युवती एक दूसरे से प्रेम करते थे. किसी बात को लेकर दोनो के बीच दूरी बढ़ती चली गई. इसी मामले में दोनो बाइक पर झगड़ा करते हुए का रहे थे. युवक युवती को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने लगा जिसके बाद युवती ने शोर मचाना शुरू कर दिया. फिलहाल दोनो को थाने में पुलिस ने अपनी निगरानी में रखा है.






