
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची में इन दिनों गुलगुलियाें का आतंक छाया हुआ है. ताजा मामला साकची के शताब्दी टावर के पास का है जहां 10 से 15 की संख्या में गुलगुलियोंं ने दुकान लगाने वाले विशाल कुमार पर चाकू से हमला करने का प्रयास किया. उन्होंने विशाल की दुकान पलट दी. इधर मौके से गुजर रहे पार्किंग ठेकेदार शिबू की नजर उस पर पड़ी तो वो विशाल को बचाने पहुंचे. वहीं स्थानीय लोगों को भी देख सभी गुलगुलिया फरार हो गए. विशाल शताब्दी टावर के बाहर मोबाइल एसेसरीज की दुकान लगाता है. रात को वह दुकान बंद कर रहा था. इतने में 10 से 15 की संख्या में गुलगुलिया उसके दुकान पर आए. उनमें से कुछ के पास चाकू था. उन्होंने उसपर चाकू से वार करने का प्रयास किया. हालांकि वो किसी तरह जान बचाकर भागा. गुलगुलिया ने उसकी दुकान पलट दी. स्थानीय लोगों ने उसे बचाया.


















