
जमशेदपुर : जमशेदपुर में एक बार फिर से आत्महत्या के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. शुक्रवार को भी दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पहला मामला जुगसलाई के महतो पाड़ा तोड़ का है जहां 27 वर्षीय नवविवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना शुक्रवार दोपहर की है. परिजनों को इसकी जानकारी तब हुई जब वे उसके कमरे में गए. परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतका की शादी 15 दिनों पहले ही धनबाद में हुई थी. उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, डॉक्टरों से इलाज भी चल रहा था. वहीं दूसरा मामला बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू का है जहां एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने प्रेम प्रसंग में आकर फांसी लगाई है. मिली जानकारी के अनुसार किशोरी किसी से प्रेम करती थी, इसकी जानकारी परिजनों को होने पर उन्होंने लड़के से बात करने के लिए मना किया था जिस कारण किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

















