
जमशेदपुरः जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय युवती के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में पीड़िता ने सिदगोड़ा थाना में गोलमुरी बजरंग नगर निवासी विशाल कुमार साव पर आरोप लगाते हुए प्राथमिक दर्ज कराई है. इधर पुलिस ने मामले को दर्ज करते हुए आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अगस्त माह से विशाल के साथ है.(नीचे भी पढे)
इस बीच विशाल ने उसे शादी का झांसा दिया और लगातार उसके घर आकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा. अब जब वह शादी के लिए कह रही है तो विशाल शादी से इंकार कर रहा है. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है जिसके बाद न्यायलय में उसका बयान दर्ज कराया जायेगा.



