जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र के रुगड़ीह गांव में रविवार रात मनोज कुमार दीक्षित के घर के सामने खड़े सवारी ऑटो को आग के हवाले कर दिया गया. सोमवार सुबह जब मनोज जगा तो ऑटो जला हुआ देख उसके होश उड़ गए. आग लगने से ऑटो जलकर राख हो गया है. मनोज ने गांव के मानस हाजरा के खिलाफ घटना की शिकायत सुंदरनगर थाना में जाकर की है. जानकारी देते हुए पीड़ित मनोज कुमार दीक्षित ने कहा कि गांव के रहने वाले मानस हाजरा नाम के व्यक्ति ने मेरे घर के सामने खड़े सवारी टेंपो को आग लगा दिया है. कारण बताया गया की उससे उसकी बनती नहीं थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.






