
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो के आजादनगर क्षेत्र निवासी एक युवक ने टेल्को की युवती का शादी की नियत से अपहरण कर लिया. घटना की सूचना मिलने पर युवती के परिजनों ने विश्व हिंदू परिषद से मदद मांगी. इधर अपहरण के थोड़ी देर बाद ही युवक के भाई ने युवती को मानगो थाना में आत्मसमर्पण करवा दिया. आत्मसमर्पण की सूचना मिली पर विहिप कार्यकर्ता मानगो थाना पहुंचे. इधर थाने में युवक के परिजनों ने युवती को जबरदस्ती उनके पक्ष में बयान देने का दबाव बनाया. हालांकि इस संबंध में युवती और उसके परिजनों की ओर से किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं की गई जिसके बाद युवती को परिजनों को सौंप दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार टेल्को की 22 वर्षीय युवती को मानगो के एक विशेष समुदाय के युवक ने शादी की नियत से अपहरण कर लिया था. इसकी सूचना विहिप को दी गई. विहिप को जानकारी मिली कि युवती को रांची ले जाया जा रहा है, इसके बाद विहिप के कार्यकर्ताओं ने तमाड़ के पास युवती को बरामद करने के लिए जाल बिछाया पर इसकी जानकारी युवक को पहले ही लग गई. युवक ने परिजनों ने युवती को मानगो थाने में आत्मसमर्पण कर दिया.






