
जमशेदपुर: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत बजरंग टेकरी शीतला मंदिर निवासी धर्मेंद्र शर्मा पर चाकू से वार किया गया. इस घटना में धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया. इधर धर्मेंद्र को इलाज में लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया.(नीचे भी पढे)
हालांकि आस पास के लोगों ने हमला करने वाले विशाल शर्मा उर्फ गन्नू को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. घटना रविवार शाम 7 बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार आरोपी विशाल धर्मेंद्र के पड़ोस में ही रहता है. दोनो के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है. रविवार को दोनो के बीच विवाद हुआ जिसके बाद विशाल ने चाकू मारकर घायल कर दिया. फिलहाल पुलिस ने विशाल को जेल भेज दिया है.




