
शार्प भारत डेस्कः अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवसिटी विश्व के टॉप दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची जारी की है. इसमें धनबाद के सिफर विज्ञानियों ने पहली बार इस सूची का हिस्सा बने है. सूची में संस्थान निदेशक डॉ प्रदीप कुमार सिह, मुख्य वैज्ञानिक डॉ गौतम बनर्जी, वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ अभय कुमार सिहं और विज्ञानी डॉ आरई मेस्टो शामिल है. वहीं दूसरी ओर आईआईटी पटना के 13 शिक्षक में मेकेनिकल इंजीनियरिंग के डॉ मानबेंद्र पाठक, डॉ सुराजित पॉल, डॉ कराली पात्रा, डॉ अनिर्बान भट्टाचार्या, फिजिक्स में डॉ नवीन कुमार निश्चय, डॉ सौम्यज्योति रॉय, मैनेदमेंट में डॉ ऋचा चौधरी, कम्प्यूटर साइंस डॉ आसिफ इकबाल, डॉ श्रीपर्णा साहा, मैथ्स में डॉ प्रतिभामॉय दास, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर डॉ उदित सतिजा, डॉ महेशकुमार और सिविल एंड इन्वायरमेंटल इंजीनियरिंग में डॉ अमरनाथ हेगड़े शामिल है. गौरतलब है कि स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रत्येक साल विश्व शीर्ष पर दो फीसद विज्ञानिको की सूची जारी करती है. इस वर्ष यह सूची 19 अक्टूबर को जारी कर दी गई. (नीचे भी पढ़ें)
कैसे होता है चयन-
स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की इस सूची को एल्सेवियर प्रकाशन द्वारा प्रकाशित किया गया है. इसमें 22 साइंटिफिक फील्ड और 176 सबफील्ड में वर्गीकृत किया जाता है. इस दौरान देशभर में वैज्ञानिकों की क्षमता व दक्षता देखी जाती है. भारत वर्ष कुल 2,042 वैज्ञानिक शामिल है. (नीचे भी पढ़ें)
किस क्षेत्र में किसका रहा उत्कृष्ट योग्दान-
डॉ प्रदीप कुमार सिंह और डॉ पी पॉल रॉय का चयन को खनन और धातुकर्म के अनुसंधान क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया है. वहीं डॉ गौतम बनर्जी को मैटेरियल साइंस के क्षेत्र में चुना गया है. डॉ आरई मेस्टो व डॉ अभय कुमार पर्यावरण विज्ञान से जुड़े होने के कारण उन्होंने पर्यावरण क्षेत्र में योगदान दिया.



