
जमशेदपुर:जमशेदपुर की परसुडीह पुलिस ने बीते दिनों ही चोरी की 10 बाइक के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया था. इधर शुक्रवार को भी पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में परसुडीह निवासी अरविंद शर्मा उर्फ गेंडी, बबलू झा और सनोज मुखी उर्फ सूरज शामिल है. पुलिस ने इनकी निशानदेही में चोरी की एक बाइक संख्या BR16J 2252 बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार इलाके में बाइक चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने एक टीम का गठन कर सभी को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार को सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.






