जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के बिरसानगर जोन नंबर 7 की रहने वाली महिला सुमन सेन से धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. गिरफ्तार आरोपियों का नाम राज कौर और गुरुदयाल सिंह है. दोनों बिरसानगर जोन नंबर दो के रहने वाले हैं. पुलिस ने मंगलवार को पूछताछ करने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है.











