
जमशेदपुर : बागबेड़ा के नया बस्ती की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ उसके पड़ोस का रहने वाला संजीव साव ने गुरुवार की शाम को छेड़खानी की. घटना के समय नाबालिग लड़की बनारसी सिंह की दुकान से सामान लेने के लिए गए हुई थी. इसी बीच आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया था. घटना के बाद जब मामला बागबेड़ा थाने पर पहुंचा तब पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने का कहना है कि आरोपी नाबालिग लड़की के साथ इसके पहले भी छेड़छाड़ किया था. कल मामला ज्यादा बढ़ जाने के कारण उसने थाने में शिकायत की थी. घटना के संबंध में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
एमजीएम: चारदीवारी तोड़कर दो लाख की अंग्रेजी शराब की चोरी
एमजीएम थाना क्षेत्र के भिलाई पहाड़ी डिपो की चारदीवारी तोड़कर 2 लाख रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब की चोरी गुरुवार की रात चोरों ने कर ली. हिल व्यू कॉलोनी के रहने वाले धीरेंद्र कुमार जब शुक्रवार की सुबह दुकान खोलने के लिए डिपो पर पहुंचे तब उन्होंने देखा कि डिपो की चारदीवारी टूटी हुई है और भीतर से करीब 2 लाख की शराब की चोरी हो गई है. इसके बाद उन्होंने घटना की लिखित शिकायत थाने में जाकर की. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आसपास में कहीं पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है या नहीं. घटना के संबंध में एमजीएम पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अंग्रेजी शराब की चोरी के एक मामला दर्ज कर लिया है.














