
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित एक बैंक के मैनेजर की पत्नी का अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में बिष्टुपुर पुलिस ने आदित्यपुर शांतिनगर निवासी अनिमेष चटर्जी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस मामले में बिष्टुपुर थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा ने बताया कि सोमवार को बिष्टुपुर थाना में महिला के पति के बयान पर मामला दर्ज किया गया था, जिसमें उन्होने पीएंडएम मॉल में एक दुकान में टैटू बनाने वाले अनिमेष चटर्जी, बिष्टुपुर में डांस सिखाने वाले मनदीप सिंह और एक महिला के खिलाफ अश्लील फोटो वायरल करने का मामला दर्ज कराया था. पुलिस को जानकारी देते हुए महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी अक्सर मॉल में काम से जाया करती थी. इस दौरान वहां काम करने वाले अनिमेष से उसकी जान पहचान हुई. इस दौरान अनिमेष ने उसकी पत्नी की अश्लील फोटो खींच ली. कुछ दिनों पहले युवक ने उसकी फोटो रिश्तेदारो को वायरल कर दी. फिलहाल पुलिस ने अनिमेष को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, बाकि के अभियुक्त फरार बताए जा रहे है, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.बताया जाता है कि टैटू बनाने के दौरान ही उक्त युवक ने महिला का अश्लील तस्वीर खींच ली थी. उसके बाद उसको रिमिक्स कर उसको बनाकर वायरल कर दिया था. इस मामले में पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है.














