जमशेदपुर : दिल्ली के युवक जादू ने सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी में रहने वाले गणेश कहार पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना शनिवार की है. घायल गणेश कहार को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना की जानकारी सीतारामडेरा पुलिस को भी दे दी गई है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गणेश से घटना की जानकारी ली. गणेश ने पुलिस को बताया कि जादू ब्राउन शुगर का नशा करके आया था और गाली गलौज करने लगा. विरोध करने पर उसने चाकू मार दिया. जादू दिल्ली का रहने वाला है. वह अपने मामा कालिया राव के घर एक सप्ताह पहले घूमने आया है.













