
जमशेदपुर:जमशेदपुर के मानगो उलीडीह क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से आदित्यपुर के रहने वाले एक युवक ने पहले तो शादी करने के नाम पर यौन शोषण किया और अब शादी करने से इंकार कर रहे है. इस संबंध में पीड़िता ने महिला थाना में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. इधऱ शिकायत मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है. पीड़िता ने बताया कि युवक आदित्यपुर 2 को रहने वाला है और वह उलीडीह थाना क्षेत्र की रहने वाली है. युवक से उसकी मुलाकात उसके घर पर हुई थी. युवक माइक्रो फाइनांस कंपनी में काम करता है.
इसी बीच दोनों के बीच प्यार हुआ और युवक उसके घर आना जाना करने लगा. इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने. वह गर्भवती हुई तो युवक ने उसका गर्भपात करवा दिया. युवक ने लॉकडाउन लगने के पहले कोर्ट में शादी के लिए आवेदन भी दिया था पर उसके बाद लॉकडाउन लगने से शादी नहीं हो पाई. बाद में युवक ने शादी से इंकार कर दिया तो उसने उलीडीह थाना में लिखित शिकायत कर दी. शिकायत के बाद युवक ने कहा कि वह मार्च 2021 में शादी कर लेगा पर अब वह शादी से इंकार कर रहा है.





