
जमशेदपुरः गोविंदपुर थाना अंतर्गत विग इंग्लिश स्कूल के समीप एक 52 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान जनता मार्केट स्थित राम मंदिर के समीप रहने वाले विजय शर्मा उर्फ बिट्टू के रूप में की गई है. उधर घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है. मृतक के परिजनों के अनुसार मृतक शराब पीने का आदी था, और कई कई दिनों तक घर नहीं आता था. आशंका जताई जा रही है, कि मृतक की मौत अत्यधिक शराब पीने से हुई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है.











