
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत तार कंपनी तालाब में बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर टेल्को पुलिस मौके पर पहुंची और शव की को तालाब से निकालने में जुट गई. मृतक की पहचान बिरसानगर जोन नंबर 11 निवासी डब्बू मुखी के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक शव देखकर प्रतीत होता है कि मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 साल की है. वह तालाब के किनारे आया होगा और हाथ पांव धोने के दौरान तालाब मे गिर गया होगा जिससे उसकी मौत हो गई होगी. फिलहाल पुलिस शव को निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यह आत्महत्या का मामला है या हत्या या दुर्घटना का, यह अब पुलिस पता करेगी. मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचना दी है जिसके बाद सारे मामले का राज खुल सकेगा.



