
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कीताडीह के त्रिमूर्ति चौक निवासी सुरेश कुमार की हरहरगुट्टू के पास एक नाले में गिरने से मौत हो गयी. बताया जाता है कि वहां नाले की खुदाई चल रही थी. इसी दौरान वह गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. हरहरगुट्टू के नाले के बगल से जाते वक्त ही वह गिर गया था. उसको तत्काल परसुडीह स्थित सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज करने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस संबंध में एक अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है.














