
जमशेदपुर : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल के आवास पर लॉयर्स डिफेंस के अध्यक्ष परमजीत कुमार श्रीवास्तव के साथ अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, अधिवक्ता नवीन प्रकाश, चंदन कुमार यादव, रविंद्र कुमार, विनोद कुमार मिश्रा, दिलीप सिंह, सुमन कुमार के साथ को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में पढ़ने वाले लगभग 20-25 नए विधि के विद्यार्थी उपस्थित थे. सभी ने जिला बार एसोसिएशन जमशेदपुर में अनियमितताओं और अनुशासनहीनता को प्रकट करते हुए एक प्रपत्र सौंपा और श्री शुक्ल से आग्रह किया कि अधिवक्ताओं की समस्याओं को राज्य बार काउंसिल में रखें. क्योंकि लगातार अनियमितताएं होती जा रही हैं. इसे लेकर राज्य बार काउंसिल के चेयरमैन को भी ज्ञापन सौंपा जा चुका है. इन सब विषयों पर राजेश कुमार शुक्ल ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि वे निश्चित ही इस पर कार्रवाई करेंगे.



