जमशेदपुर : जमशेदपुर के चिकित्सकों को अपने निजी क्लिनिक में मानवता के तहत जरूरतमंद बुजुर्गों के लिए एक दिन निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध करायी जानी चाहिए. उक्त अपील बुजुर्गों के हित में गठित सामाजिक संस्था जीवन ज्योति के महासचिव मनोज मिश्रा ने मानगो चौक स्थित सहारा डेंटल क्लिनिक में चिकित्स्कों से अपील कार्यक्रम में कहीं. कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित उक्त क्लिनिक के वरीय दंत चिकित्सक एवं पूर्व विधायक हसन रिज़वी के सुपुत्र डाक्टर शादाब हसन ने जीवन ज्योति की अपील पर अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए इस दिशा में पहल कर दी है. उन्होंने घोषणा करते हुये कहा है कि माह में दो दिन दूसरे एवम चौथे रविवार को संध्या 5 बजे से मानगो चौक स्थित मेरे अपने सहारा डेंटल क्लिनिक में जरूरतमंद बुजुर्गों का मेरे द्वारा निःशुल्क इलाज किया जायेगा. (नीचे भी पढे़ं)
उन्होंने कहा कि बुजुर्ग अवस्था में दांत की देखभाल बेहद आवश्यक है. उन्होंने बताया कि आज के युवा गुटखा एवं पानमसाला से अपने लिए बड़ा खतरा मोल रहें है, इस दिशा मे जागरूकता आवश्यक है. उन्होंने जीवन ज्योति के सदस्यों से युवावर्ग के लिए जागरूकता कार्यक्रम आरम्भ करने की मांग की है. उन्होंने कहा जागरूकता कार्यक्रम मे वे खुद भी मौजूद रहेंगे. आज के कार्यक्रम में मनोज मिश्रा के साथ आरबी सहाय, बीडीके तिवारी, महेश चौबे, बीके दास प्रेम लाल साहू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.



