
जमशेदपुर : मानगो के कृष्णा नगर गौड़ बस्ती में पिछले दो साल से पेयजल नहीँ पहुंच रहा था। स्थानीय निवासियों के विशेष आग्रह पर मानगो विकास समिति के अध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह ने पहल करते हुए इस आशय की जानकारी पेयजल आपूर्ति विभाग के एसडीओ सुरेन्द्र सिंह, मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी रवीन्द्र गगराई, पेयजल आपूर्ति विभाग के ठेकेदार के इंजीनियर अक्षय हलधर को दी तथा उनसे शीघ्र इस समस्या के समाधान की दिशा में कारगर कदम उठाने की मांग की। इस पर रवीन्द्र गगराई, सुरेन्द्र सिंह, अक्षय हलधर सहित निगम के सिटी मैनेजर जितेन्द्र सिंह, अनामिका निशा, हर्षित सिंह कुशाग्र सिंह सहित कई जिम्मेदार लोगों ने स्थल निरीक्षण किया। (आगे की खबर नीचे पढ़ें)
अधिकारियों ने पाया कि स्थानीय लोगों की बात बिल्कुल सही है। वास्तव में ये इलाके वर्षों से पेयजल की किल्लत झेल रहे हैं। समिति की त्वरित पहल व अधिकारी द्वय के द्वारा स्थल निरीक्षण से आक्रोशित बस्ती वासियों का आक्रोश शांत हुआ और आशा जगी कि समस्या का समाधान जल्द निकलेगा और उनके घरों में भी पानी की आपूर्ति तुरन्त शुरू हो जाएगी। इस दौरान मानव विकास समिति की छात्र शाखा के अध्यक्ष हर्षित सिंह, समिति की महिला शाखा की अध्यक्षा किरण सिंह, गौतमी देवी, रीता वर्मा, लालमुनी देवी, तेतरी देवी, आभा देवी,संध्या देवी, फूलपति देवी, माला देवी, जीरा देवी, मधु देवी, नेहा देवी सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे।






