
दुमका : झारखंड में होने वाले उपचुनाव के दौरान दुमका सीट पर सबसे ज्यादा घमासान है. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को चुनाव प्रचार में उतारा गया है जबकि पहले से ही झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी लगातार प्रचार अभियान चलाया जा रहा है. इस कड़ी में गुरुवार को दुमका में भाजपा की उम्मीदवार लुइस मरांडी के लिए अर्जुन मुंडा ने संवाददाता सम्मेलन किया तो जनसभा को भी संबोधित किया. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर सीधा हमला बोला और कहा कि हेमंत सोरेन ने दुमका की सीट छोड़कर वहां की जनता को बेइज्जत किया है. यहां के लोगों को अब सम्मान वापस लेने का मौका आ चुका है क्योंकि जिसको चुनाव लोगों ने जीताया, उसने ही धोखा दे दिया. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सिर्फ केंद्र सरकार को गाली देकर अपनी राजनीति कर रहे है जबकि राज्य की विधि-व्यवस्था को बहाल करने के लिए किसी तरह का कोई कदम तक नहीं उठाया गया है. लगातार रेप और हत्याएं हो रही है. श्री मुंडा ने कहा कि हेमंत सोरेन ने कभी भी उपराजधानी का सम्मान नहीं किया है. हेमंत सोरेन ने कभी नहीं सोचा कि दुमका केवल विधानसभा क्षेत्र ही नहीं है बल्कि यह उपराजधानी भी है. श्री मुंडा ने कहा कि यहां की जनता को बदला लेने का मौका आ चुका है. अगर अभी बदला लेने से चूक गये तो आने वाला समय काफी खराब होने जा रहा है. उन्होंने झारखंड सरकार पर लापरवाही आर्थिक प्रबंधन करने का आरोप लगाया और बताया कि नौ माह से पैसे का राज्य सरकार उपयोग नहीं कर पा रही है. इस दौरान उनके साथ कार्यक्रम में दुमका के सांसद सुनील सोरेन, रंधीर सिंह, रामकुमार पाहन, जीतूचरण राम, मिस्फिका हसन, शैलेंद्र सिंह, सत्येंद्र कुमार, अमरेंद्र सिंह मुन्ना समेत अन्य लोगों ने हिस्सा लिया.
कांग्रेस ने दुमका में लगाया दम, हेमंत शुक्रवार से करेंगे कैंप
झारखंड की उपराजधानी दुमका में चुनावी घमासान के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार दुमका में रहेंगे. वे वहां चुनाव प्रचार करेंगे और जनता से संपर्क करेंगे. उनके आगमन को लेकर तैयारी की गयी है और वे कई जनसभाओं को संबोधित करने वाले है. इस चुनाव में उनके भाई बसंत सोरेन को उन्होंने अपनी सीट छोड़कर उतारी है, जिस कारण उनके लिए भी प्रतिष्ठा का विषय बन चुका है. इस बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, मंत्री आलमगीर आलम समेत तमाम नेताओं ने दुमका में बसंत सोरेन के लिए प्रचार भी किया और जनता के बीच गये.





