
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के विधायक सरयू राय के दिशा-निर्देश पर गुरुवार से विधुत विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, पूर्वी विधानसभा जन-सुविधा प्रतिनिधि हरेराम सिंह, अशीम पाठक, काशीनाथ प्रधान, विजय सिंह, किशोर सिंह, प्रकाश पात्रो, रंजीता रॉय, गोविंदा पांडे, बबलू राम, महेंद्र साहू व अन्य लोग की मौजूदगी में भुइयांडीह पारस अपार्टमेंट के पास का ट्रान्सफार्मर का एबी स्विच (एयर ब्रेक स्विच) लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया. पूर्वी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आगे इसी प्रकार सारे ट्रान्सफार्मर पर एबी स्विच लगया जायेगा. इससे पहले इस स्विच के नहीं रहने से कोई भी ट्रान्सफार्मर की समस्या आती थी तो पूरे क्षेत्र का शट डाउन लेना पड़ता था, जिससे पूरे क्षेत्र का घंटो पावर बाधित रहता था. अब इस स्विच के लग जाने से उस ट्रान्सफार्मर का केवल पावर कट करके जो समस्या होगी उस ट्रान्सफार्मर से उसका कार्य किया जायेगा.






