जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित धर्म सास्था मंदिर में सोमवार को पावन तमिल आदि माह के प्रथम सोमवार एवं नाग पंचमी के अवसर पर नाग पंचमी पूजा सह काल सर्प दोष निवारण पूजा आयोजित की गयी. अनुष्ठान की शुरुआत श्री गणेश पूजा के साथ हुई, जिसके बाद मंदिर के पुजारियों की ओर से महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया. इसके बाद सर्पराज का दुग्धाभिषेक एवं सहस्र नामार्चन किया गया. इसके पश्चात काल सर्प दोष निवारण पूजा आयोजित हुई,जिसमें पुजारियों ने सहस्र नामार्चन करने के पश्चात महा आरती की गयी. (नीचे भी पढ़ें)
मंदिर के आकाश शर्मा, मोहित शर्मा, प्रियांशु शर्मा आदि मंदिर के पुजारियों ने अनुष्ठान की सारी विधियां संपन्न कराईं. इस अवसर पर अध्यक्ष एन राममूर्ति, सचिव एसके जयरामन, कोषाध्यक्ष एएस विश्वेश्वरन, संयुक्त सचिव एस श्रीनिवासन, एस शिवकुमार, प्रदीप, मूर्ति, अवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे. पूजा संपन्न होने के पश्चात मंदिर कमेटी के सदस्यों ने उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किये.











