जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित श्री धर्म संस्था मंदिर में गुरुवार को 75वें सास्था प्रीति महोत्सव के तहत महागणपति के लिए हवन के साथ पूजा शुरू हुई. इसके बाद में वेद पंडितों ने सहस्र कलश अभिषेक के लिए कलश स्थापना की. इस दौरान 1008 कलश की स्थापना की गयी, इसके पश्चात पूजा-अर्चना की गयी, तत्पश्चात अभिषेक किया गया.(नीचे भी पढ़े)

ब्रह्म विजय भानु गणपडिगल के मार्गदर्शन में मंदिर के अध्यक्ष पीएन शंकरन ने महाआरती की. इस दौरान मंदिर समिति सदस्यों ने हजारों श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया. संध्या में केरल के एक प्रसिद्ध भजन गायक, मंजपरा मोहन ने एक बार फिर अपने समूह के सदस्यों के साथ भक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा.



