
जमशेदपुर : यूसीआईएल स्थानीय विस्थापित एवं प्रभावित बेरोजगार संघर्ष समिति (हितकू पंचायत) के द्वारा बुधवार को उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक तथा अनुमंडल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में कहा गया है कि यूसीआईएल नरवा माइंस यूनिट द्वारा विगत 36 वर्षों से सीएसआर फंड का दुरुपयोग कर हितकू पंचायत के 6 गांव जो 0 से 5 किमी क्षेत्र में आते हैं, इसके बावजूद मूलभूत सुविधा एवं बेरोजगार को रोजगार से वंचित रखा गया है. इसलिए कंपनी मैनेजमेंट की मनमानी रवैया से हमारे कमेटी ने सड़क पर उतर कर चक्का जाम करने का निर्णय लिया है.














