
जमशेदपुर : जिला भाजपा द्वारा शहर के जरूरतमंद छठ व्रतधारियों के बीच नि:शुल्क पूजन सामग्री एवम फलों का वितरण किया गया. इस अवसर पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मौजूद थे. समूचे जिले में अलग-अलग मंडलों द्वारा ये वितरण अभियान चलाया गया. बड़ी संख्या में इस दौरान जरूरतमंद व्रतधारियों के बीच पूजन सामग्री एवं प्रसाद का वितरण किया गया. सीतारामडेरा मंडल एवं बिरसानगर मंडल द्वारा किये जा रहे वितरण कार्ययक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि लोक आस्था के महापर्व में कोई भी व्रतधारी पूजन सामग्री से अछूते न रह जाये इस कारण इस अभियान को चलाया जा रहा है.

जमशेदपुर के बाबा बैधनाथ सेवा समिति के द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रसाद आपके द्वार कार्ययक्रम चलाया गया. मानगो के दाई गुट्टू इलाके से इसकी शुरुआत की गई. बता दें कि हर वर्ष समिति के द्वारा एक विशाल शिविर लगाकर जरूरतमंद छठ व्रतधारियों को नि:शुल्क प्रसाद एवं पूजन सामग्री का वितरण किया जाता था, लेकिन इस वर्ष कोविड गाइड लाइन के अनुपालन हेतु इनके द्वारा प्रसाद आपके द्वार कार्ययक्रम को चलाया गया. मानगो क्षेत्र के तमाम इलाकों में इनके द्वारा इस अभियान को चलाया गया. कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी मौजूद रहे. उनके द्वारा जरूरतमंदों के बीच प्रसाद एवम पूजन सामग्री का वितरण किया गया. इस कार्यक्रम के तहत पूरे मानगो क्षेत्र में लगभग पाँच हजार जरूरतमंद छठ व्रतधारियों के बीच प्रसाद एवम पूजन सामग्री का वितरण किया गया.














