
जमशेदपुर: स्वाधीनता दिवस को लेकर देशभर में अलर्ट जारी कर दिया गया है. इधर जमशेदपुर में भी अगले 3 दिनों तक अलर्ट जारी किया गया है. जमशेदपुर एसएसपी डॉ एम तमिलवाणन ने आम लोगों से कोविड-19 के तहत सरकार की ओर से जारी किए गए प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्वाधीनता दिवस की खुशियां मनाने की अपील की है. साथ ही उन्होंने आज से ही शहर के सभी होटलों, गेस्ट हाउस और रेस्टोरेंट में जांच करने का आदेश जारी कर दिया है. इसके अलावा शहर के बाहर से आने वाले लोगों की सूची उपलब्ध कराते हुए सभी थाना प्रभारियों को संबंधित थाना क्षेत्र में पड़ने वाले होटल, रेस्टोरेंट और गेस्ट हाउस की सख्ती से जांच करने का आदेश दिया है. वहीं शहर के सभी चेकनाकों और ट्रैफिक पुलिस को अलर्ट मोड पर रखने की बात कही है. एसएससी एक तमिलवाणन ने स्वाधीनता दिवस के मौके पर आम लोगों से जिला पुलिस और प्रशासन को सहयोग करने की अपील की है, ताकि शहर में कोई अप्रिय घटना ना हो.




