जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम झारखण्ड शिक्षा परियोजना की ओर से जिला मुख्यमंत्री उच्च विद्यालय बीपीएम बर्मामाइंस में जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता-सह-प्रदर्शनी 2025-26 का आयोजन किया गया. जिले के विभिन्न प्रखण्डों में संचालित स्कूलों के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए संचालित व्यावसायिक शिक्षा के प्रत्येक ट्रेड के लिए आयोजित विद्यालय स्तरीय इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त छात्रों के द्वारा जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उनके नवाचार पर आधारित विभिन्न मॉडलों के साथ हिस्सा लिया. (नीचे भी पढ़ें)

छात्रों के साथ उनके व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने भी उपर्युक्त प्रतियोगिता में भाग लिया. छात्रों ने विभिन्न ट्रेडों में निर्मित मॉडलों के निरीक्षण तथा मूल्यांकन के लिए जिले के अग्रणी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थानों के उत्कृष्ट शिक्षाविदों की गठित जजमेंट कमेटी ने सभी स्टॉलों में घूम-घूमकर छात्रों के मॉडलों का अनौपचारिक प्रश्नोत्तरी के आधार पर मूल्यांकन किया. (नीचे भी पढ़ें)
इस जजमेंट कमेटी में आइटी-आइटीज के लिए रंजन कुमार मिश्रा, दिन आइटी, एनआइटी जमशेदपुर, मीडिया एंड इंटरटेनमेंटके लिए सभी वारिश सरवर डेमाल-अल कविर पॉलीटेक, एनआइटी जमशेदपुर ऑटोमोटिव के लिए डॉ अबसर यूके इमाम, अपारेल्स के लिए आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड की कल्पना शामिल रहे. सभी ने छात्रों के नवाचार तथा उत्कृष्ट माडलों के प्रदर्शन की सराहना की. छात्रों में एक बड़ी चेतना दिखाई दी कि सभी अपने कार्यक्षेत्र में नौकरी नहीं करते हुए इसे स्वरोजगार एवं स्टार्टअप बनने की इच्छा जताई. (नीचे भी पढ़ें)
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पूर्वी सिंहभूम के एडीपीओ अमित कुमार मुखर्जी, बिन्दु, राजिन कुमार (सभी झारखण्ड शिक्षा परियोजना से) बर्मामाइंस सीएम स्कूल की प्रिंसिपल रंजिता गांधी, स्पोर्टस शिक्षिका मोना आदि ने सराहनीय भुमिका निभाई. सभी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनका उत्साह वर्धन किया.



