गालूडीह: प्रखंड के झाटीझरना पंचायत के भमराडीह मैदान में मंगलवार को शून्य से छह वर्ष तक के बच्चों के लिए विशेष आधार पंजीकरण शिविर लगाया गया. यह शिविर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कुल 14 बच्चों का आधार कार्ड बनाया गया. शिविर में बच्चों के नये आधार कार्ड बनाने के साथ-साथ पहले से बने आधार कार्ड में नाम, पता, उम्र और मोबाइल नंबर अपडेट आदि की जानकारियां दी गयी.



