
जमशेदपुर : पूर्ण लॉकडाउन के दौरान भी टाटानगर स्टेशन क्षेत्र में पुल के आसपास यदि कोई फूल की दुकान खुली मिल जाये, तो चौंकियेगा मत. क्योंकि यह दुकान पुलिस की नाक के नीचे चलती है. बल्कि ये कहें कि पुलिस वाले दुकान के पास मौजूद भी हों, तो भी इस दुकानदार को कोई फर्क नहीं पड़ता. दुकान खुली रहती है. जैसा कि तस्वीर में नजर आर रहा है रविवार को भी वीकेंड लॉकडाउन के दौरान यह दुकान खुली रही. वहां ट्रॉफिक पुलिस के जवान भी मौजूद थे, लेकिन उक्त दुकान को बंद नहीं कराया गया. इसके पीछे क्या कारण है यह तो दुकानदार और वहां मौजूद जवान ही जानें. लेकिन पूर्ण लॉकडाउन के दौरान जहां पूरा बाजार बंद था, सड़कें सुनसान थीं, वहां इस फूल-माला वाली दुकान का खुला रहना सवालों के घेरे में है.





