जमशेदपुर: जमशेदपुर के डोरकासाई स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल के समर कैंप के दूसरे दिन बच्चों ने दुगुना उत्साह से भाग लिया. आज के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सीनियर वर्गों में पेपर फोल्डिंग डांस, कैनवस पेंटिंग, ट्रेजर हंट, और वॉलीबॉल का फाइनल खेल हुआ, जिसमें ब्लू हाउस विजेता बने. जूनियर वर्ग के बच्चों में कलर द ट्री, मास्क बनाना, क्राउन बनाना, स्टोन पेंटिंग, ऑक्टोपस रेस, क्राउल और जंप इत्यादि खेलों का आयोजन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम प्रभारी कृतिका देवनाग ने सभी कार्यक्रमो का संचालन किया. स्कूल प्रधानाचार्य राजीव रंजन ने बच्चों को उत्साहित किया. अंत में सभी विजेताओं को स्कूल की डिप्टी डायरेक्टर निभा सिंह के करकमलों द्वारा मेडल दिया गया. कार्यक्रम का समापन उनके उत्साहवर्धक भाषण द्वारा किया गया.



