जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. गोलमुरी रिफ्यूजी कॉलोनी कोमल कुमारी ने अपने पति गौरव चौधरी पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुये प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही गौरव द्वारा केस उठाने की धमकी दी जा रही थी. इधर, गुरुवार को कोमल एसएसपी से मिलने पहुंची और उचित कार्रवाई की मांग की. एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने गौरव को हिरासत में लिया है. पीड़िता ने बताया कि अक्टूबर 2021 में उसकी शादी साकची स्टेट माइल रोड निवासी गौरव चौधरी से हुई थी. शादी के तीसरे दिन से ही ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा. नवंबर 2022 में साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही गौरव उसे धमकी दे रहा था. बावजूद इसके पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया. गुरुवार को कोमल एसएसपी से मामले की शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गौरव को हिरासत में लिया है.











