जमशेदपुर : जमशेदपुर के कीताडीह स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में गुरुवार को बच्चो को चंद्रयान -3 के बारे में जानकारी दी गई. विज्ञान संकाय के अध्यापक कमलकांत शर्मा द्वारा चंद्रयान के विभिन्न पार्ट्स की व्याख्या की गई. विद्यालय की प्राचार्या अंकिता तिवारी ने बताया कि इस मिशन में टाटा ग्रोथ शॉप के क्रेन और जमशेदपुर से जुड़े आयुष भी शामिल थे. उन्होंने बताया कि कैसे यह सर्वांगीण रूप से विज्ञान और प्रौद्योगिकी ही नहीं अपितु जनरल अवेयरनेस ,भूगोल और सभी विषयों से संबंधित है. यह किस तरह राष्ट्र गौरव को बढ़ाती है. (नीचे भी पढे़ें)
चंद्रयान पर आधारित क्विज के द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित किया गया. कार्यक्रम का संचालन कमलकांत शर्मा ने किया. इस अवसर पर सुमन शर्मा,पीएन शर्मा,रजनी,काजल,गुड़िया,अलका,शीतल ,सुष्मिता,आशा,सिमरन,प्रीतिका,प्रिया,श्वेता शर्मा, रश्मि भारती,बी एन बेरा समेत अन्य उपस्थित थे.



