जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह मकदुमपुर मुंशी मोहल्ला के लोग नारकीय जीवन जीने को विवश है. वहां एक बड़ा नाला है जो बारिश होने के कारण जाम हो चुका है और नाला का पानी आस पास के घर और मौहल्ला में घुस जा रहा है. इससे स्थानीय लोगों को काफ़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी झारखंड विधानसभा सत्तारूढ़ दल के जुगसलाई विधायक मंगल कलिंदी को दी. (नीचे भी पढ़ें)
विधायक ने त्वरित संज्ञान लेते हुए उक्त स्थल का निरीक्षण किया और जल्द से जल्द अपने निजी खर्चे से पोकलेन लगवाकर नाली सफ़ाई करवाने का अश्वाशन स्थानीय लोगों को दिया. मौके पर ज़िला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, झामुमो नेता मनोहर हुसैन, कमलेश श्रीवास्तव, दक्षिण कालीमाटी पंचायत मुखिया काली दास टूडू, उत्तरी कालीमाटी पंचायत मुखिया उमेश पुराण, मोहम्मद चिड्डू, गोल्डन, चंचल श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, भगवान लाल, राकेश यादव आदि स्थानीय लोग उपस्थित थे.











