जमशेदपुर: जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील बर्मामाइंस पार्किंग गेट से पार्किंग के नाम पर ड्राइवरों से कैश में पैसे लिए जाने के विरोध में जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन के बैनर तले ड्राइवरों ने पार्किंग गेट को जाम कर तमाम वाहनों के आवाजाही को रोक दिया है. यूनियन के अध्यक्ष जयकिशोर सिंह ने कहा कि ड्राइवरों से मेडिकल के नाम पर 250 रूपए लिए जाते हैं. साथ ही टेस्ट के नाम पर उनके शरीर से अधिक खून भी निकाला जाता हैं. इन्होने कहा कि यहां तक़रीबन सात से आठ हजार ड्राइवर हैं, जो टाटा कंपनी की माल की ढूलाई करते हैं और सभी से ये अवैध वसूली कैश में लिया जा रहा हैं, जो ड्राइवर देने में सक्षम नहीं हैं और यह गलत भी हैं. चुंकि ऐसा कोई सरकारी नियम नहीं हैं. उन्होंने कहा कि तमाम सरकारी महकमें इसके खिलाफ वो आंदोलन चला रहे हैं और यह गेट जाम तब जारी रहेगा जब तक ड्राइवरों को इंसाफ नहीं मिलता.



