जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके बोड़ाम थाना क्षेत्र के डिमना लेक में शुक्रवार सुबह डूबने से युवक की मौत हो गई. मृतक पीयूष सिंह अपने छोटे भाई के साथ नहाने के लिए डिमना लेक में उतरा था. अचानक संतुलन बिगड़ने से वह गहरे पानी में डूब गया. मृतक की पहचान सोनारी कागलनगर निवासी पीयूष सिंह (20) के रूप में हुई है. मृतक के छोटे भाई आयुष सिंह ने बताया कि वे सोनारी से डिमना डैम घूमने और नहाने के लिए गए थे. (नीचे भी पढ़ें)
घूमने के दौरान दोनों भाई लेक में नहाने के लिए पानी में उतर गया. नहाते समय पीयूष अचानक गहरे पानी में चला गया और संतुलन बिगड़ने से डूबने लगा. उसे तैरना नहीं आता था. इसलिए वह गहरे पानी में डूब गया. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौजूद हो गए और गोताखोरों को इसकी सूचना दी गयी. गोताखोरों के सहयोग से युवक को एक घंटे बाद पानी से बाहर निकाला गया. (नीचे भी पढ़ें)
तब तक युवक की मौत हो चुकी थी. मृतक चेपाकुल में कुक का काम करता था. वे अपनी मां के साथ सोनारी के कागलनगर में रहते थे. उनके पिता ने 6 वर्ष पूर्व उन्हें छोड़ कर जा चुके थे. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर विधायक सरयू राय भी पहुंचे. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने बताया कि वे इसकी सूचना पहले डीसी को फिर उन्होंने थाना प्रभारी को दिया. थाना प्रभारी मौके पर दल बल के साथ पहुंचे. उनके सहयोग से युवक को लेक से बाहर निकाला गया. (नीचे भी पढ़ें)

फिलहाल युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.







