
जमशेदपुर : जमशेदपुर में बीते दिनों ही “यास” तूफान ने कहर ढाया था. तूफान में हुई बारिश से शहर के निचले इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए थे. हालांकि प्रशासन की तत्परता से लोगों को पहले ही अलर्ट कर बचाओ कार्य किया गया था. अब एक बार फिर से उड़ीसा में डैम खुलने से शहर में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. इसी खतरे को देखते हुए जिले के उपायुक्त सूरज कुमार ने अलर्ट जारी किया है. उड़ीसा में बुधवार की सुबह 10 बजे डैम का फाटक खोला गया है. संभावना जताई जा रही है कि गुरुवार सुबह तक नदी का जलस्तर बढ़ जाएगा जिससे निचले इलाके डूब सकते है. हालांकि इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार खड़ा है.




